मोतिहारी
चांदमारी में कोचिंग में गया छात्र अबतक घर नहीं लौटा, एफआइआर दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2018 11:54:45 PMमोतिहारी।
रघुनाथपुर का 15 वर्षीय आदित्य कुमार सोमवार को चांदमारी में कोचिंग के लिए गया था। लेकिन अबतक नहीं लौटा तो उसके पिता अभय कुमार सिन्हा ने नगर थाने को इसकी सूचना दी है।
रघुनाथपुर निवासी श्री सिन्हा ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा आदित्य कल घर से कोचिंग जाने के लिए निकला। बाद में उसने फोन किया कि वह 4 बजे के बाद ही घर लौट पाएगा। जब वह 4 बजे के काफी देर बाद नहीं लौटा तब उन्होंने उसे फोन किया। मोबाइल की घंटी बजी लेकिन किसी दूसरे लड़के ने उसे रिसिव किया। फिर फोन को स्विच अफ कर लिया। तब उन्होंने अपहरण की आशंका पर नगर थाने में आवेदन दिया है।