मोतिहारी
पताही में शराब पीने के आरोप में चार गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2018 8:42:52 PMमोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन।
पताही पुलिस ने रविवार की संध्या शराब कारोबारियों व शराबियों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 4 लोगो को क गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि पताही-जिहुली पथ के बीच चार लोगों गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि चारों लोग शराब के नशे की हालत में थे। मेडिकल जांच के बाद उन्हें आज न्यायिक हिरासत मोतिहारी भेज दिया गया है। अभियान में दरोगा रामबिहारी पांडेय, गंगाधर ओझा के साथ पुलिस बल मौजूद रहे।
गिरफ्तार किए गए-
सरोज साह - बैरगिनिया, सीतामढ़ी
चुन्नू कुमार - बैरगिनिया, सीतामढ़ी
मनीष कुमार- कुंडवा चैनपुर, पूर्वी चम्पारण
रत्नेश कुमार- मढ़ौरा, छपरा।