ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
श्रीशतचंडी महायज्ञ को लेकर हुई भूमि पूजा
By Deshwani | Publish Date: 13/5/2018 9:15:34 PM
श्रीशतचंडी महायज्ञ को लेकर हुई भूमि पूजा

मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा। 
आगामी 19 जून से होने वाले श्रीशतचण्डी महायज्ञ को लेकर रविवार को पूजा समिति के द्वारा भूमि पूजा की गयी।इस दौरान यज्ञ के आचार्य ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ भूमि पूजन की। इस संबंध में यज्ञ समिति के संरक्षक रामदेव गिरि व अध्यक्ष रामबाबू सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बार महायज्ञ का 17 वा वर्ष है।
 
यज्ञ आगामी 19 जून को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा और  27 जून तक चलेगा। इस यज्ञ को क्षेत्र के लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। बताया कि इस वर्ष दूर-दूर के संत महात्मा को बुलाया गया है जिनके द्वारा भजन व प्रवचन कार्यक्रम होगा। खेल तमाशे वाले को भी बुलाया गया है।
 
मौके पर संरक्षक रामदेव गिरि, अध्यक्ष रामबाबू सिंह, सचिव भोलाशंकर जायसवाल, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद जायसवाल, दीपक पांडेय, श्यामकिशोर यादव, मुरारी कुमार, आलोक जायसवाल, राजेश प्रसाद कुशवाहा, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, आसदेव प्रसाद, सुरेन्द्र गिरि, पप्पू जायसवाल, सुधीर पटेल, सन्देश्वर पांडेय व राजन कुमार सहित कई समिति के सदस्य शामिल थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS