मोतिहारी
मोतिहारी के अगरवा से 10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोपी सहनी को पुलिस ने दबोचा
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2018 12:51:21 AMमोतिहारी। नगर पुलिस ने बुधवार को शहर के अगरवा मुहल्ले से राजन सहनी को दबोच लिया है। इस पर एक बैंककर्मी से 10 लाख रुपये मांगने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तर किया गया रघुनाथपुर निवासी राजन सहनी कई कांडों का आरोपी है। लेकिन फिलहाल अधिकांश कांडों में जमानत मिल गयी है। वह रंगदारी के मामले में वांटेड था।
नगर व छतौनी पुलिस ने किया था रेड-
पुलिस को सूचना मिली थी राजन सहनी अगरवा मुहल्ले में किसी जमीन के मामले में आया हुआ है। तभी नगर व छतौनी पुलिस ने मिलकर अगरवा मुहल्ले में रेड की। जहां से वह पकड़ लिया गया।
सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक सुगौली के मैनेजर से मांगी थी रंगदारी-
पुलिस का कहना है कि सहनी ने 9 जनवरी 2013 को सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक के मैनेजर अरुण कुमार सिंह से 10 लाख की रंगदारी मांगी थी। इस कांड में पुलिस को इसकी तलाश थी। इस मामले में ही इसका सहयोगी रामविनय प्रसाद सिंह पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।