मोतिहारी
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2018 8:27:21 PM
मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी इस्तेखार अहमद ने बुधवार को प्रखण्ड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुर्दाचक एवं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नोनिया टोला काजीपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में एक शिक्षक बिना सूचना के गायब पाये गये। वे 7 :50 बजे स्कूल परिसर में पहुंचे और दोनों विद्यालय के सभी वर्गकक्ष मे जाकर जांच पड़ताल की। विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधि के साथ साफसफाई का भी जायजा लिया। डीइओ श्री अहमद ने सभी शिक्षकों को शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की हिदायत दी।