मोतिहारी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
By Deshwani | Publish Date: 5/5/2018 11:00:00 PMडीएसपी मुरली मनोहर मांझी ने की समीक्षा बैठक।
मोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा।
नवपदस्थापित डीएसपी मुरली मनोहर मांझी ने योगदान करते ही शनिवार को थाना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे। डीएसपी श्री मांझी द्वारा थाना की अभिलेखों की स्थिति, अभिलेखों का संधारण सही ढंग से करने सहित कई कांडों के निराकरण के लिए निर्देश दिए। साथ ही नगर के मुख्य पथ में विशेष चौकसी के अलावा भूमि विवाद की समस्या को यथासंभव निपटारे का निर्देश दिया गया। डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में थाना क्षेत्र मे अपराध नियंत्रण मे है। इसे यथावत बनाये रखने पर कार्य होते रहना चाहिए। उन्होंने अनुसंधानकर्ता को निर्देशित किया गया कि लंबित कांडो का अविलंब निष्पादन करें। मौके पर आरक्षी निरीक्षक संजय कुमार सुमन,पुअनि सुनील कुमार सिंह सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।