ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
किसान कल्याण कार्यशाला में बताया गया आय बढ़ाने के उपाय
By Deshwani | Publish Date: 2/5/2018 9:31:10 PM
किसान कल्याण कार्यशाला में बताया गया आय बढ़ाने के उपाय


मोतिहारी/छौड़ादानों/अवध किशोर सिन्हा।

 स्थानीय प्रखंड कृषि विभाग के सौजन्य से परिसर स्थित कृषि भवन में बुधवार को प्रखंडस्तरीय किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित किया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के वरीय नेता ध्रुप प्रसाद,बेतिया सांसद प्रतिनीधि सुरेन्द्र तिवारी और राजद के वरीय नेता किसान जयजाती यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंडकृषि पदाधिकारी चन्देश्वर पासवान तथा मंच संचालन वरीय कृषि को-ओर्डनेटर सी.बी. सिंह ने किए।

कार्यशाला में कई लोगों ने किसानों को सम्बोधित किया। मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के ध्रुप प्रसाद ने अपने संबोधन में किसानों को कृषि से कैसे आय में बृद्धि की  जाय। तकनीक के साथ-साथ बैंक से किस तरह से कम ब्याज पर लोन लिया जा सकता है, केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए क्या-क्या योजनाएं है, इसकी विस्तृत जानकारी किसानों की दी। कार्यशाला में अन्य वक्ताओं द्वारा कृषि,पशुपालन एवं मतस्य पालन  से संबधित भी जानकारी दी गयी। मौके पर किसान देवचंद प्र०यादव,भोला सहनी,प्रेम चंद त्रिपाठी,मुखिया संघ अध्यक्ष जिक्रुल्लाह हुंसैन, प्रखंड नाजिर समेत सभी कृषि को-ओर्डनेटर,सभी किसान सलाहकार के अलावे सैकड़ों किसान मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS