ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
किसान होंगे धनवान तभी बढ़ेगा देश का सम्मान: सांसद
By Deshwani | Publish Date: 2/5/2018 9:01:48 PM
किसान होंगे धनवान तभी बढ़ेगा देश का सम्मान: सांसद

किसान कल्याण कार्यशाला में शामिल सांसद डॉ संजय जायसवाल व विधायक रामचन्द्र सहनी व अन्य।

मोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा।
 
देश के किसान जबतक साधन संपन्न नही होंगे तबतक देश को सुख व समृद्धि नही मिल सकती। यही कारण है कि हमारी सरकार ने किसानों की बेहतरी और साधन संपन्न करने के अपने मंसूबे पर सतत कार्य कर रही है। उक्त बातें सांसद संजय जायसवाल ने बुधवार को किसान भवन में आयोजित किसान कल्याण कर्मशाला में किसानों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसान का घर धन धान्य से भरा पूरा होगा तभी देश का पूरी दुनिया मे मान और सम्मान बढेगा। इसके लिए कई सारी योजनाएं एकसाथ चलाई जा रही है,जिससे देश का हर किसान अपने खेती के बदौलत संपन्न होगा। वही विधायक रामचन्द्र सहनी ने कहा कि इसके लिए सरकार ने खेतों की सिंचाई से लेकर सस्ते दाम पर खाद बीज उपलब्ध कराने सहित कृषि वैज्ञानिकों को किसान के खेत तक जाकर उनके समस्या के समाधान को तत्पर है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख बबिता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उपस्थित किसानों को सांसद और बिधायक के द्वारा सम्मानित भी किया गया। मौके पर बीडीओ रमन कुमार,सीओ बदरी प्रसाद गुप्ता,लोजपा जिलाध्यक्ष संत सिंह कुशवाहा,कृषि सलाहकार सहित किसानों में मुख्य रूप से गोवर्द्धन यादव,कमलेश साह,रामभरोस यादव,करीमन मियां,कमलेश सिंह,शंभु यादव,मदन यादव,मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS