ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
वीर कुंवर सिंह की वीर गाथा से नई पीढ़ी को लेनी चाहिए प्रेरणा
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2018 9:13:11 PM
वीर कुंवर सिंह की वीर गाथा से नई पीढ़ी को लेनी चाहिए प्रेरणा

रक्सौल में बाबू वीर कुंवर सिंह जी की 160 वी पुण्यतिथि मनाई गई।

रक्सौल। अनिल कुमार।

शहर के हजारीमल हाई स्कूल के प्रांगण मे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के युद्ध नीति के पारंगत 80 साल के नवजवान बाबू वीर कुंवर सिंह जी की 160 वी पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह व ग्राम स्वराज मंच के अध्यक्ष रमेश सिंह ने कियाl कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राणा सिंह, मृत्युंजय सिंह, वी के सिंह, रवि सिंह, राजेश कुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, राजीव कुमार सिंह,  किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ग्राम स्वराज मंज के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लालबाबू सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय प्रदेश महासचिव बिजुल कुमार सिंह व पूर्णिमा भारती सहित अन्य लोगों ने   उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वहीं राणा सिंह ने कहा कि आज की नई पीढ़ी महापुरुषों की जीवनी से अनभिज्ञ हो रही है। जिसे जानने की आवश्यकता है। जातिवाद के आधार पर महापुरुषों को बाँटकर उनकी तौहीन की जा रही है। कहा कि युवकों को वीर कुंवर सिंह की बातोंे को पढने की जरूरत है।
 
उनके विचारो पर चलने से जीवन को नई दिशा मिलेगी।वही वीर कुंवर सिंह को बिहार का आन बान शान बताया। क्योंकि स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा वही वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजो के दांत खट्टे कर दिए थे। अगर वे नहींेहोते तो आज हम 1947 का 15 अगस्त का दिन देखने को नहीं मिलता। उन्होंने बीर कुंवर सिंह को समाजिक समरसता का प्रतीक बताया।  जिनकी सेना में समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व है। सबों ने एक साथ मिलकर अंग्रेजो को छक्के छुड़ा देए थे। हमारी पीढ़ी महापुरुषों के बिषय मे जानकर गर्व महसूस करती है। मौके पर संरपच नितेश, जिला पार्षद  इन्द्रासन कुमार सिंह, सोनू सिंह, भुवन सिंह, अभिमन्यु यादव, अशोक कुमार सिंह, राज कुमार गुप्ता, प्रमा यादव, नवीन कुमार सिंह, रवि राजन  सहित सैकड़ो मौजूद थे।।                                   
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS