बिहार
पुलिस पर हमला, हत्या व कई संगीन मामलों के आरोपी भुलक्कड़ उर्फ़ सईद बेतिया से गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2018 8:55:48 PMमोतिहारी। रामगढ़वा। शेख लड्डू।
थाना क्षेत्र के मुर्गिया टोला निवासी मुर्गिया टोला निवासी सइद मियां उर्फ भुलक्कड़ को पुलिस ने गुरुवार को बेतिया में दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सईद मियां तिरवाह क्षेत्र का आतंक रहा है और पुलिस को बहुत दिनों से उसकी तलाश में थी। बतया गया है कि उसकी गिरफ्तारी से मुस्लिम बाहुल्य तिरवाह के लोगों ने चैन की सांस ली है। हत्या सहित कई संगीन मामलों में वह वांछित था।
गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी-
गिरफ्तारी गुरुवार की सुबह थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में की गयी। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात सईद उर्फ़ भुलक्कड़ अधक परिया पंचायत के तत्कालीन सरपंच शेख अनवारुल हक,उनके भाई शेख मज्बुल्लाह खलीफा हत्याकांड का नामजद आरोपी है ।कुख्यात की गिरफ्तारी के बाद तिरुवाह के लोगो ने जहाँ चैन की साँस ली। वहीं रामगढ़वा पुलिस राहत महसूस कर रही है।
पुलिस पर गोली चलाकर हमला व हत्या सहित कई मामलों में पुलिस को थी तलाश-
भुल्लकड़ पर स्थानीय थाना में 114/14,124/16,73/17 के तहत हत्या व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार कुख्यात भुलक्कड़ उर्फ़ सईद मुर्गिया टोला के निवासी शेख हसनैन उर्फ़ सूफी का पुत्र है। जो अपने पिता व भाइयों के साथ मिलकर एक पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में 24 अक्टूबर 16 को अपने ही पट्टीदार शेख मज्बुल्लाह खलीफा की गोली मार कर हत्या कर दी थी। फिर उसके बाद उस केस के चश्मदीद सरपंच शेख अनवारुल हक की 2 मई 17 को सरेआम पटक कर गर्दन रेत कर हत्या कर पुलिस को चुनौती दी थी। इस पर अवैध हथियार की बरामदगी करने गयी रामगढ़वा पुलिस पर गोली चलाने का भी आरोप है।