मोतिहारी
चिरैया में महिला पर फेंका तेजाब, घायल
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2018 11:20:04 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
माेतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन।
चिरैया प्रखंड के एकौना गांव में रविवार की दोपहर महिला के शरीर पर तेजाब फेंद दिया गया है। जिससे इस गांव निवासी प्रमोद सहनी की पत्नी रीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। महिला ने गांव के ही गेमन सहनी के बेटे राजू सहनी पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है।
रास्ता के विवाद को गयी थी बीच-बचाव करने-
पीड़ित रीना देवी ने पुलिस को बताया है कि वह पड़ोस मेें हो रहे झगड़े का बीच बचाव करने गई थी। उन्होंन बताया है कि पड़ोस में रास्ते को लेकर गेमन सहनी और किशोर सहनी के बीच विवाद हो रहा थी। तभी वह दोनों का बीच-बचाव करने पहुंच गयी। इस बीच गेमन सहनी का बेटा राजू ने ग्लास मेेें तेजाब लेकर आया और रीना पर फेंद दिया।