मोतिहारी
बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2018 9:09:39 PM
तेतरिया हाई स्कूल मे अम्बेदकर जयति समारोह का आयोजन किया गया। जिसे पीपरा विधायक श्याम बाबू यादव, हरसिद्धि विधायक राजेंद्र राम व वरीय उप समाहर्ता मनोज कुमार रजक सहित अन्य लोगो ने सम्बोधित करते बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर को महान विद्वान, कुशल राजनीतिक, कानूनवेत्ता, अर्थशास्त्री, गरीब शोषित के सच्चा हितैषी बाताया। समारोह में बाबा साहेब के बनाए संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया गया और उनके बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। मौके पर पूर्व विधायक सहदेव पासवान, प्रखंड प्रमुख विनय कुमार यादव, पूर्व प्रमुख विनोद यादव, शिवजी पासवान, पप्पू यादव विनय राम, यमुना राम, लक्ष्मण पासवान, राजेश राम जयमंगल राम महेन्द्र बैठा, श्यामनन्दन राम, संतोष पासवान, अवधेश यादव राधामोहन यादव, दीपक राम, सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे ।