मोतिहारी
मोतिहारी के घोड़ासहन में बर्फीली वादियों सी चली ठंड हवा, लोगों हुए आश्चर्यचकित
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2018 7:37:50 PMमोतिहारी। घोड़ासहन। राजू सिंह।
पूर्वी चम्पारण में घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती गाँवों में रविवार की सुबह करीब आठ बजे अचानक घना कोहरा छाने लगा। एकाएक आए घने कोहरे से क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। हुआ यूं कि नेपाल की तरफ से अचानक घना कोहरा आ गया और तापमान काफी नीचे गिर गया और बर्फीली वादियों की तरह ठंड हवायें चलने लगी।
सीमावर्ती कोरैया गांव के शिक्षक रामनिवास कुमार ने बताया कि वे सुबह आठ बजे बच्चों को छत पर पढ़ा रहे थे कि अचानक तापमान गिरने लगा और ठंड महसूस होने लगी। देखते ही देखते नेपाल की तरफ से वातावरण में घना कोहरा आने लगा और तेज हवा चलने लगी। शिक्षक ने कहा कि हवा चलने से आँखों में जलन भी महसूस होने लगी और साँस लेने में भी थोड़ी तकलीफ हो रही थी। यह नजारा केवल कोरैया में ही नहीं बल्कि नेपाल से सटे सीमावर्ती जमुनिया, खररसलवा, झडौखर, श्रीपुर, कवैया, भंगहा, बालापुर आदि में ऐसा नजारा देखने को मिला। इधर लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। कई लोग किसी रसायनिक हमले की भी आशंका जता रहे थे। हलाँकि तकरीबन एक घंटे के बाद स्थिति सामान्य हो गयी।