ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
ढाका के कुंडवा चैनपुर में गले में फंदा डालकर विवाहिता की हत्या, आरोप में पति गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2018 11:41:55 PM
ढाका के कुंडवा चैनपुर में गले में फंदा डालकर विवाहिता की हत्या, आरोप में पति गिरफ्तार

मोतिहारी। ढाका। मनीष कुमार चुन्नू।

ढाका अनुमंडल में कंडवा चैनपुर के गवंद्री गांव में एक विवाहिता के शव को पुलिस ने बरामद किया है। मृतक रूबी कुमार के गले में फंदा लगा हुआ था। रूबी के पिता घोड़ासहन के भेलवा निवासी वैद्यनाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि विवाहिता की हत्या कर अात्महत्या की शक्ल देने का प्रयास किया गया है। रूबी उसकी ससुराल में ही शव छत की कुंडी से लटका हुआ पाया गया है। 
 
पुलिस ने मृतक रूबी के पति को किया -

सूचना पर पहंुचे थानाध्यक्ष अभय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। थानाध्यक्ष कुमार ने रूबी के पिता की शिकायत पर उसके पति अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
रूबी के पिता वैद्यनाथ सिंह ने अपने दामाद पर ही लगाया हत्या का आरोप-

शुक्रवार की रात्रि उसकी ससुराल वालों ने प्लानिंग के तहत उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के पति अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS