मोतिहारी
सुगौली में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2018 4:12:51 PMमोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा।
थाना के सुगांव गांव में शनिवार को नहाने के दौरान तालाब (मन) में डूबने से शनिवार को एक बच्चे की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी अनुसार कृष्णा साह का पुत्र मृतक विशाल कुमार कुछ दोस्तों के साथ तालाब में आज नहाने गया था। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया व डूब गया। घटना की जानकारी पाते ही आसपास के लोग तालाब की तरफ दौड़े। किसी तरह गहरे पानी से ग्रामीणों ने शव को निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुअनि सुनील कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये भेजा। घटना के बाद गांव में मातम है। इस बाबत श्री सिंह ने बताया कि डूबने से हुई मौत के बाबत सीओ को इसकी जानकारी दे दी गयी है।