मोतिहारी
रामगढ़वा में आगलगी में पांच घर जले, दो भैंस, अनाज व जेवर सहित लाखो की सम्पत्ति जली
By Deshwani | Publish Date: 17/4/2018 8:00:01 PMमोतिहारी। रामगढ़वा। शेख लड्डू।
रामगढ़वा अंचल क्षेत्र के चम्पापुर पंचायत के परसोतींपुर गाँव स्थित महादलित बस्ती में आग लगने से पांच घर समेत लाखो की संपत्ति खाक हो गयी। अगलगी की इस घटना में दो भैंस व अनाज, जेवर व कपड़े भी जल गये।
आगलगी की घटना सोमवार की मध्य रात्रि घटी। घटना की पुष्टि करते हुए मुखिया पति शमशुल जोहा अंसारी ने मंगलवार को बताया कि आगलगी की घटना की सूचना अंचल कर्मी व थानाध्यक्ष को लिखित रूप से दे दी गयी है। आगलगी की इस घटना में लोचन राम, रामेश्वर राम, प्रशुन राम, राजकिशोर राम, सुखल राम तथा चन्द्रदेव राम का घर जल कर खाक हो गया। आगलगी की इस घटना में दस क्विंटल से अधिक गेहू,चावल,कपड़ा,जेवर समेत बीस हजार रुपये नकदी,व दो भैंस जल गयी।