बिहार
मोतिहारी के पीपराकोठी में स्नातक के छात्र की हत्या कर शव को खेत में फेंका, प्रेम प्रसंग की आशंका
By Deshwani | Publish Date: 14/4/2018 9:23:18 PMमोतिहारी के पीपराकोठी के चंद्रहियां गांव में शव के समीप मौजूद लोग।
मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा।
थाना क्षेत्र के पड़ौलिया, चंद्रहियां गांव के सामने एक गेंहू के खेत से एक व्यक्ति के शव को पुलिस ने बरामद किया है। उसके गले में फंदा लगाकर मारा गया प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान पीपरा थाना क्षेत्र के महारानी निवासी जमादार राय के करीब 20 वर्षिय पुत्र आलोक कुमार के रूप में की गई है। वह स्नातक पार्ट वन का छात्र था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन के हवाले सौप दिया है।
-आलोक की बाइक चंद्रहियां गांधी स्मारक के समीप मिली
पुलिस ने मृतक की सुपर सपेलेंडर बाइक संख्या बीआर 05 क्यू 8934 को राजमार्ग 28, चंद्रहियां गांधी स्मारक के मुख्य द्वार से लावारिस स्थिति में बरामद की है। इस संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे तक मैं अपने बेटा के साथ गेंहू का बोझा को अपने खेत से ठोया था। बाद में सभी परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए। बताया कि आलोक कब घर से बाइक लेकर निकला इसका पता नहीं चला। बताया जाता है कि मृतक के भाई की शादी चंद्रहियां गांव में ही हुई है। इसलिए उसका पूर्व से ही चंद्रहियां गांव में अक्सर आना जाना था।
मोबाइल पर फोन आने के बाद वह बिना बताए निकला था घर से
सूत्रों के अनुसार रात करीब 10: 30 बजे उसके मोबाइल पर फोन गया और वह घर से अपने बाइक से निकला। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि हत्या का कारण प्रेम प्रसंग प्रतीत होता है। वैसे मृतक के कॉल डिटेल निकाल करअसली हत्यारा को पुलिस पकड़ेगी।