ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
घोड़ासहन में मनायी गई संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती
By Deshwani | Publish Date: 14/4/2018 8:19:37 PM
घोड़ासहन में मनायी गई संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती

मोतिहारी। घोड़ासहन। राजू सिंह।
 
 स्थानीय अंबेडकर चौक पर शनिवार को भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती बड़े ही धूम-धाम से मनायी गई। इस दौरान उनके मूर्ति पर उपस्थित लोगों द्वारा माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वहीं लोगों द्वारा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते सेवानिवृत बैंक मैनेजर सह समाजिक कार्यकर्ता शिववचन राम मुकुर ने कहा कि भीमराव अंबेडकर की विचारधाराएं आज भी प्रासंगिक है। जिसके बल पर एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। जरूरत है इस पर अमल करने की। वहीं उपस्थित लोगों द्वारा भीम राव अम्बेडकर से संबंधित नारे भी लगाए गए। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष महंथ बिनोद दास, पूर्व जिला पार्शद ब्रहमदेव साह, शिक्षाविद अजय कुमार समदर्शी, शिवबालक पासवान, जयप्रकाश राम, मुन्ना राम, मनोज राम, विजय राम, ब्रजेश राम, हरेंद्र राम, सकलदेव बैठा आदि उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS