मोतिहारी। घोड़ासहन। राजू सिंह।
श्रीपुर रोड अवस्थित एक कोचिंग संसथान के प्रांगण में गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में लोगो ने देश के राजनीति हालात, किसानों की समस्याओं, छात्र/युवाओं/ महिलाओं की अनेक प्रकार के समस्याओं पर मंथन किया गया। सर्वमान्य विचार से ये निर्णय लिया गया कि देश मे तीसरा विकल्प के रूप में एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया जाए, जो राजनीति की परिभाषा को बदलने, देश को तरक्की, सब को खुसी, बेहतर सुरक्षित जीवन-यापन के लिए होना चाहिए। वहींं बिहार के चम्पारण की धरती से पुनः देश के तमाम कथित गद्दार/दागी नेताओं के खिलाफ बिगुल बजाया जायेगा। अगली बैठक में पार्टी का नाम और पदों का चुनाव करते हुए चुनाव आयोग, भारत के समक्ष निबंधन हेतु जमा किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतम सिंह ने किया। बैठक में वीरेश कुमार, वरुण राजोरिया, राजेश यादव, शैलेश सिंह, दिनेश यादव, मो. सलमान खान, तारा चंद बनर्जी, जैनब बेगम, विम्मी कुमारी, सुभम राज, अविनाश यादव, रामखेलावन यादव, गुरिया कुमारी, नीतीश कुशवाहा, निशांत माधव, अरसद डर, मनीष राज सिन्हा, प्रकाश कुमार बैठक इत्यादि उपस्थित थे।