ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
गैर लाभकारी संस्था One Acre Fund के प्रतिनिधियों ने किसानों को सिखलाया दलहन की खेती के गुर
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2018 9:55:25 PM
गैर लाभकारी संस्था One Acre Fund के प्रतिनिधियों ने किसानों को सिखलाया दलहन की खेती के गुर

मोतिहारी के चिरैया में One One Acre Fund संगठन के पदाधिकारिगण।

मोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन।

 कौशल्या फाउंडेशन पूर्वी चंपारण के सौजन्य से चलाई जा रही दलहन विकास परियोजना के अंतर्गत गुरुवार को प्रखंड के दीपही गांव में गैर लाभकारी वन एकर फंड(One Acre Fund) नामक संस्था के सदस्य पहुंचे। यह संस्था मुख्य रूप से अफ्रिका में कमजोर किसानों को छोटे-छोटे फंड मुहैया कराकर उन्नत खेती करने को प्रेरित करते है और उन्हें खेती के गुर भी सिखाते हैं।
 
इसी क्रम में इस संस्था के पदाधिकारीधरहरवा पंचायत के दीपही गांव में गांव के प्रगतिशील किसान विनोद प्रसाद के दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की। किसानों को उन्होंने  खेती करने व उसका उत्पादन बढ़ाने की तकनीक बताई। 
 वन एकर फंड एक गैर लाभकारी संगठन है जो गांव के छोटे-छोटे किसानों को भू-गरीबी और गरीबी को कम करने के लिए परिसम्पत्ति आधरित वित्तपोषण व कृषि प्रशिक्षण सेवाएं प्रदान करती है। 
 
इस कड़ी में वन एकर फंड के इटली प्रतिनिधि क्रैन्येस्को बेलेंट, यूएसए प्रतिनिधि जौश कौथेब व मुम्बई प्रतिनिधि शुभ्रा कुमार ने गांव केकिसानों को दलहन सहित मक्का की खेती के लिए प्रेरित किया।  इसके अधिक से अधिक उत्पादन के लिए किसानों को मानसिक और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान की। प्रतिनिधियों ने किसानों को ज्यादा से ज्यादा दाल उगाने, दाल खाने व दाल से होने वाले फायदे आदि के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। इसके साथ हीं प्रतिनिधियों ने गांव के किसानों के खेतों में जाकर खेतों में लगी मूंग की फसलों का डेमोनेशन किया साथ हीं किसानों को कई तकनिकी गुड़ भी सिखाई। मौके पर कौशल्या फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैंनेजर प्रवीण कुमार, एईओ सरोज कुमार, कृषि मित्र अवधेश कुमार, प्रगतिशील किसान विनोद प्रसाद, सुभाष चन्द्र प्रसाद, भारत भूषण प्रसाद, राजेश कुमार, बाबूलाल प्रसाद, बैनाथ बैठा, गोपाल प्रसाद, पच्चू राय, राजदेव प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, नगीना राय, रामएकबाल साह, सोनापति देवी, उषा रानी व श्रीपती देवी आदि सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS