मोतिहारी
छह लीटर शराब सहित तीन गिरफ्तार,जेल
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2018 9:21:19 PMमोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को नगर के हरिजन टोली गांव से पांच लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं इस अभियान में पुलिस ने कई अन्य जगहों पर छापेमारी की। जहां थाना के धरमपुर गांव से भी एक लीटर शराब के साथ एक तस्कर सहित शराब के नशे में धुत्त एक पियक्कड़ को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों में कारी राम, हजारी राम तथा विनोद प्रसाद शामिल है। इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज कर न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।