ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आमरण अनशन, केंद्र की नीति को जन जन तक पहुचाएं : बबलू
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2018 8:47:52 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आमरण अनशन, केंद्र की नीति को जन जन तक पहुचाएं : बबलू

पीपराकोठी मुख्य चौराहा पर अनशन पर बैठे विधान पार्षद बब्लू गुप्ता व अन्य।


मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा।
संसद में हंगामे के कारण बाधित करने को लेकर स्थानीय मुख्य चौराहे स्थित गांधी जी के प्रतिमा के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आमरण अनशन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कुमार राजेश सिंह ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद बबलू गुप्ता थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान पार्षद श्री गुप्ता ने विरोधी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि विरोधी दलों के हंगामे के कारण संसद नहीं चल सका है। जिसकी वजह से विकास को रोकने का प्रयास किया गया।
 उन्होंने केंद्र के मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है। वहीं विधान सभा समन्यवयक कामेश्वर चौरसिया ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की नीति और योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने की बात कही। मौके पर मुख्य रूप से रामदेव गिरि, विधानसभा समन्यवयक कामेश्वर चौरसिया, मुखिया रविंद्र सहनी, भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह, मीडिया प्रभारी टुन्ना गिरि, प्रखंड मंत्री उमाशंकर शर्मा, अवधेश प्रसाद, अवधकिशोर मेहरा, गुंजन जायसवाल, कृष्णा चौधरी, संजीव कुमार शर्मा, अली हुसैन, गौरी शंकर साह, नागा साह, रामचन्द्र महतो, दुखित राय व संदीप कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS