मोतिहारी
रालोसपा नताओं ने छात्राओं के बीच बांटी किताबें
By Deshwani | Publish Date: 11/4/2018 11:00:00 PMमोतिहारी। घोड़ासहन। राजू सिंह।
ज्योति राव फुले के जन्म दिन के शुभ अवसर पर बुधवार को रालोसपा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं के बीच पुस्तक का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि पीछले कई दिनों से रालोसपा कार्यकर्ताओं द्वारा भिक्षाटन कार्यक्रम चलाया जा रहा था। जिसमें प्राप्त राशि से आज छात्राओं के लिए पुस्तक खरीदी गई व शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार कार्यक्रम के तहत छात्राओं में इसे बुधवार को वितरति किया गया। मौके पर प्रदेश महासचिव जयमंगल कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।