रक्सौल भाजपा अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष बनने पर दी गयी बधाई
रक्सौल। अनिल कुमार।
रक्सौल भाजपा अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गयी। ज्ञातव्य हो कि बिहार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तललु बासकी के द्वारा अपने संगठन विस्तार मे रक्सौल के आदापुर मंडल के श्यामपुर बाजार निवासी ओम ठाकुर को रक्सौल जिला भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
इनके मनोनयन पर रक्सौल विधायक डॉक्टर अजय कुमार सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, प्रमुख समाजसेवी भाजपा नेता महेश अग्रवाल, भाजपा नेता राकेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष भैरव प्रसाद गुप्ता, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष दिपेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि प्रो.अवधेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, शिवपूजन प्रसाद, समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्ता, कला प्रकोष्ठ के पन्नालाल प्रसाद, भेलाही के पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल, जगधर के पैक्स अध्यक्ष विनय शंकर सिंह, किसान मोर्चा के महामंत्री नितेश पटेल, आदापुर मंडल अध्यक्ष शम्भू प्रसाद, मनोज पटेल , किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी कन्हैया कुमार करण आदि लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रकट करते हुए कहा कि ओम ठाकुर एक सशक्त व जुझारू कार्यकर्ता हैं। इनकी नियुक्ति से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।