ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
कार्यापालक पदाधिकारी ने फुटपाथ विक्रताओं के साथ की बैठक
By Deshwani | Publish Date: 11/4/2018 11:00:00 PM
कार्यापालक पदाधिकारी ने फुटपाथ विक्रताओं के साथ की बैठक

रक्सौल नगर परिषद में फुटपाथ विक्रेता संघ की बैठक।

रक्सौल। अनिल कुमार।

स्थानीय नगर परिषद् कार्यालय में बुधवार को शहरी फुटपाथ विक्रेता संघ की बैठक कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमति रीता कुमारी की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में दिन दयाल अन्तयोदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए नगर मिशन प्रबंधक श्रीमति पूनम कुमारी ने योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद् क्षेत्र के अंतर्गत कुल 270 फुटकर विक्रेता का सर्वेक्षण किया गया। जिसकी स्वीकृति संघ के द्वारा की गयी। सूची को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। जिससे पहचान पत्र बन सके। इसके बाद पहचान पत्र देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि वेंडिंग जोन के लिए जगह चिन्हित करने हेतु समिति को जिम्मेवारी दी गई है। स्थल चयन के बाद वेन्डिंग प्लान तैयार कर राज्य को भेजा जाएगा। मौके पर फुटपाथ विक्रेता संघ के  सचिव अरुण कुमार दास, अध्यक्ष हजरत रंगरेज, उपाध्यक्ष मीना देवी, प्रधान सहायक चंद्रशेखर  सिंह, बैजू जायसवाल आदि उपस्थित थे।                                                                   
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS