मोतिहारी
सुगौली में हुआ सामुदायिक भवन का उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 11/4/2018 9:25:20 PMउद्घाटन करते विधायक रामचचन्द्र सहनी
मोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा।
नगर के माई स्थान चौक पर 5 लाख चौतीस हजार की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन बुधवार को स्थानीय विधायक रामचंद्र सहनी ने की। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते श्री सहनी ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता ने विकास के लिए मौका दिया है। इसके लिए मै आभारी हूं और क्षेत्र में विकास की लहर तेजी के साथ बढ़ती रहेगी। वहीं उपस्थित सीओ बद्री प्रसाद गुप्ता ने उक्त जगह पर शौचालय बनवाने की घोषणा की। मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद गोदावरी देवी,नगर पार्षद योगेंद्र पूरी,पूर्व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मी सर्राफ,नगर उप मुख्य पार्षद विकास शर्मा आदि मौजूद थे।