मोतिहारी
मोतिहारी अंचल के राजस्व कर्मचारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2018 11:20:35 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। मोतिहारी अंचल के राजस्व कर्मचारी उमेश सिंह से अज्ञात अपराधियों ने 20 लाख की रंगदारी मांगी है। शहर के चांदमारी के निवासी उमेश सिंह ने सोमवार को इसकी सूचना पुलिस को दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि कल रविवार को उनके मोबाइल पर फोन कर 20 लाख की रंगदारी मांगी गयी है। फाेन करने वाले ने अपने को सिगरेट सिंह बतया है। उसने धमकी दी है कि रुपये नहीं दिए गये तो इसका अंजाम बुरा होगा। अंजाम भुगतने को तैयार रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शातिर जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।