मोतिहारी
तुरकौलिया 146 पीस देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने कहा-पति लाता है स्प्रिट व रात में पत्नी बनाती है दारू
By Deshwani | Publish Date: 7/4/2018 9:38:08 PMमोतिहारी। तुरकौलिया। आशा कुमारी।
तुरकौलिया थाना पुलिस ने कवलपुर में छापेमारी के बाद बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि यहां देसी शराब बनाने का काम एक दम्पति के द्वारा किया जा रहा था। बताया कि छापेमारी में पति को 146 पीस देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पत्नी पुलिस को देख भागने में।सफल रही। पकड़ा गया शराब कारोबारी राजेन्द्र साहनी बतया गया है।
दरोगा मनोहर कुमार सिंह के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमे राजेन्द्र साहनी व उसकी पत्नी आशा देवी को आरोपित किया गया है। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेन्द्र साहनी व उसकी पत्नी शराब बनाकर बेच रहे है। पुलिस का कहना है कि कारोबारी राजेन्द्र ने उन्हें बताया है कि वह बाहर से स्प्रिट खरीदकर लाता था। रात में उसकी पत्नी उससे शराब बनाती थी। दोनों उसे बेचते थे। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि शराब कारोबारी राजेन्द्र को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।