मोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन।
सत्याग्रह शताब्दी वर्ष में सहत्याग्रह से स्वछाग्रही कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड के देवापुर, जिहुली एवं बेतवना पंचायत को ओडीएफ घोषित की गई। तीनों पंचायतों को समारोहपूर्वक ओडीएफ घोषित किया गया। मुखिया प्रमिला देवी, अजय कुमार सिंह एव संतोष कुमार गुप्ता ने चिरैया बिधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता एवं जिला सांिख्यकी पदाधिकारी शम्भू यादव के उपस्थिति में तीनो पंचायत को ओडीएफ घोषित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये चिरैया बिधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने कहा गांधी शताब्दी वर्ष में हम सत्याग्रह से स्वछाग्रह कार्यक्रम के तहत प्रखंड सहित जिले के लोग पंचायत को ओडीएफ घोषित कर गांधी जी के सपने को साकार कर रहे है। मोके पर जिला सांिख्यकी पदाधिकारी शम्भू यादव जिला पार्षद मुरली मोहन , प्रमुख अमीर बैठा ,मुखिया संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार ,बीडीओ अमर कुमार , बिधायक परतनिधि चंचल सिह , भाजपा अध्यक्ष असोक सिह , मुखिया अजय कुमार सिंह , प्रमिला देवी, सांतोस कुमार गुप्ता, पीओ प्रसांत मोहन ठाकुर, बीइओ प्रकास जयसवाल, मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह, मुखिया कृष्ण मोहन कुमार, मुखिया पति राजू सिह, मुकेश सिह, वेदानन्द झा, सरपंच संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, अनुश्रवण समिति पूर्व सदस्य रामबाबू सिंह, सहित उतर प्रदेश से आये स्वच्छाग्रहियों सहित दर्जनों लोग शामिल थे।