मोतिहारी
पुलिस ने बिना कागजात वाहन मालिकों से किया जुर्माना
By Deshwani | Publish Date: 5/4/2018 8:58:36 PMवाहन जांच करते पुलिसकर्मी।
मोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा।
प्रखंड के एनएच-28 ए पर गैस गोदाम के समीप पुलिस ने गुरुवार को वाहन जांच अभियान चलाया। जहां वाहन का डिक्की सहित कागजातों की जांच की गई। इस दौरान सअनि सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में सड़क से गुजर रही दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की तलाशी ली गई। चेकिंग में वाहनों के कागजातों के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंश तथा हेलमेट आदि की भी जांच की गई। इस दरम्यान पकड़ी गई गाड़ियों से जुर्माना वसूला गया। इस बाबत श्री सिंह ने बताया कि जांच कर कागजातों के अभाव में करीब एक दर्जन गाड़िया पकड़ी गई। जिन्हें जुर्माना कर छोड़ गया। जांच के बाद से बिना कागजात के वाहन मालिकों में हड़कंप मचा है।