मोतिहारी
ओडीएफ घोषित हुई पताही पूर्वी व पदुमकेर पंचायत, मंत्री रणधीर व विधायक लालबाबू ने दोनों मुखिया को किया सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 5/4/2018 11:47:29 AMमुखिया को सम्मानित करते बिहार सरकार के मंत्री राणा रणधीर व विधायक लालबाबू।
मोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन।
सत्याग्रह शताब्दी वर्ष में प्रखंड की पताही पूर्वी व पदुमकेर पंचायत खुले में शौच की कुप्रथा को खत्म कर बुधवार को ओडीएफ घोषित हुआ। जिसकी विधिवत घोषणा बिहार सरकार के साहकारीता मत्री ई राणा रणधीर सिंह व चिरैया विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर दी। ओडीएफ को लेकर पंचायत में दोनो मे लगभग 89 शौचालय का निर्माण हो गया है। दोनों पंचायत को खुले में शौच से मुक्त की घोषणा करते हुए इस अभियान की सफलता के लिए दोनों पंचायत के मुखिया कृष्ण मोहन कुमार व संगीता कुमारी को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आज समाज महात्मा गांधी के उस अधूरे सपने को पूरा कर दिया है जो महात्मा गांधी ने देश के आजादी के समय नींव रखी थी। वह यही सपना था की लोग खुले मे शौच से मुक्त दिलाना। सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से अपना विचार लोगों के सामने रखे। इस कार्यक्रम मे पकड़ीदयाल एसडीओ श्रीमेधावी एवं जिला सांख्यकी पदाधिकारी शंभु यादव, सीआे विनय कुमार, बीडीओ अमर कुमार, थानाध्यक्ष नागेन्द्र कुमार, सीडीपीओ, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे। मच का संचालन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान ने किया।