मोतिहारी
शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 4/4/2018 4:26:04 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
सुगौली। शिवेश झा।
नगर के देवान चौक के बगल में बने पुल पर जांच के दौरान पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों शराब के नशे में थे और शराब पी रहे थे। शराब पीने के आरोप में दोनों को मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान थाना के निमुई गांव के शेख ओज़ैर का पुत्र मो अयूब आलम एवं सुगौली बाजार के नवलकिशोर प्रसाद का पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई। बताया गया है कि दोनों पुल के पास बैठ कर शराब पी रहे थे। इसी दौरान जांच के दौरान एसआई सुनील कुमार सिंह ने नशे की हालत में दोनों को गिरफ्त में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों का मेडिकल टेस्ट कराया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद आज दोनों को जेल भेज दिया गया।