ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
किसानों की हकमारी कर रही सरकार: रामाश्रय
By Deshwani | Publish Date: 3/4/2018 7:44:29 PM
किसानों की हकमारी कर रही सरकार: रामाश्रय

धरना को संबोधित करते पूर्व विधायक

मोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा।


सरकार किसानों के खून-पसीने से कमाए गए पैसे से देश चला रही है और वहीं अपने निजी लाभ के लिए कारपोरेट घरानों की मदद कर रही है। जिससे किसानों की हालत इस केंद्र व राज्य की सरकार में बढ़ से बदतर हो चुकी है। उक्त बातें अपनी दस सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को अंचल कार्यालय में धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामाश्रय सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर एवं आपदा पीड़ित किसानों को योजनाओं का लाभ भी देने में सरकार तथा अधिकारियों ने मिल उनकी हकमारी का काम किया है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी योजनाओं का लाभ वितरण के नाम पर प्रखंड में लूट मची है। आखिर सुगौली में आई बाढ़ से हुए नुकसान का केंद्रीय और राज्य सरकार ने अपने अपने स्तर से सर्वे कराया। पर उसकी भरपाई करने के मामले में सरकार की नीयत की कलई खुल गयी। उन्होंने ने प्रखंड में फैले व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार के लिए सरकार के कमजोर व्यवस्था को जिम्मेवार बताया। बैठक की अध्यक्षता अंचल सचिव मदनमोहन यादव ने की। वहीं संचालन अजीजुल हक़ ने की । बैठक के बाद माकपा के शिष्टमंडल में शामिल मैनेजर चौधुर, रामनरेश कुमार,सुरेश सिंह आदि ने सीओ बद्री प्रसाद गुप्ता से मिल ज्ञापन दिया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS