मोतिहारी
छौड़ादानो में पांच घर जले, हजारों की संपत्ति नष्ट, बाहर से कमाकर जमा 50 हजार नकद भी जला
By Deshwani | Publish Date: 1/4/2018 9:34:05 PMमोतिहारी। छौड़ादानो।अवधेश किशोर सिन्हा।
छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र की भतनहिया पंचायत के बथुहिंया गांव में शनिवार की देर संध्या अचानक आग लगने से पांच घर जल कर राख हो गए।
घटना में हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग का कारण पशुओं के लिए जलाया अलाव बताया जा रहा है। स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार ने बताया कि प्रभावित लोगों में बृजकिशोर प्र.यादव, देवेंद्र यादव, बच्चा यादव , नागेंद्र यादव व विद्या पंडित शामिल हैं।
बाहर से कमा कर जमा 50 हजार नकद भी जला
बृजकिशोर यादव के घर में पुत्र के बाहर से कमा कर पचास हजार रुपये लाए थे। नगद रुपए समेत अनाज,घर बनाने के लिए तैयार लकड़ी, साइकिल,बिछावन आदि जल कर राख हो गए। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।