ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
सभी समस्याओं का समाधान है रामचरित मानस : मनोरंजन बाबा
By Deshwani | Publish Date: 30/3/2018 7:33:58 PM
सभी समस्याओं का समाधान है रामचरित मानस : मनोरंजन बाबा

प्रवचन देते मनोरंजन बाबा।

मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा।
 रामचरित मानस परिवार, समाज व राष्ट्र की सभी समस्याओं का समाधान देती है। धर्म पर चलने वाले हमेशा विजयी होते हैं। उक्त बातें शुक्रवार को क्षेत्र के खैरी जमुनिया गांव में आयोजित नौ दिवसीय नवाह् परायण महायज्ञ के आठवें दिन रामचरित मानस का पाठ करते हुए, मानस ब्यास श्री श्री108श्री मनोरंजन बाबा ने कही। उन्होंने धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक आचरण करना ही धर्म है। भगवान की सच्ची पूजा मनुष्य द्वारा किए गए सत्कर्म है। उन्होंने समाज को संदेश दिया कि समाज संगठित व सक्रिय रहे तथा दुर्जनों का विरोध करना चाहिए। राम ज्ञान का ही रूप है तथा ज्ञान के अहंकार पर विजय होती है। उन्होंने कहा कि रावण का अहंकार ही उसकी मृत्यु का कारण बना। इतिहास इस बात का गवाह है कि राम जैसा मातृ भूमि भक्त दुनिया में आज तक नहीं हुआ। मानस ब्यास ने कहा कि मानस स्वाभिमान, समर्पण एवं समाधान से ओतप्रोत है। उसकी एक-एक चौपाई का अनुश्रवण करना चाहिए। इस महायज्ञ में मानस पाठ के अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए भागरीत दूबे के नेतृत्व में रामलीला, मेला और झूला आदि की व्यवस्था की गई हैं। मौके पर महायज्ञ के अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, यज्ञ यजमान प्रमोद सिंह, अचार्य सुधाकर पाण्डेय, रामनाथ साह, रामनरेश सिंह, राजेश सिंह, पप्पू साह और रंजन कुमार आदि मौजूद थें।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS