मोतिहारी
पीपरकोठी कृषि विज्ञान केन्द्र में एक किसानों का दिवसीय प्रशिक्षण, उच्च प्रजातियों के बीजों का प्रयोग आवश्यक : डॉ अरविंद
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2018 7:52:36 PMमोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा।
कृषि विज्ञान केंद्र में सैकड़ो किसानों को बीज प्रमाणीकरण की जानकारी दी गई। बिहार राज्य बीज प्रमाणीकरण एजेंसी के सौजन्य से आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान डिप्टी डायरेक्टर डा. बिनोद कुमार ने कहा कि खाद्य उत्पादन कार्यक्रमों की सफलता के लिए उच्चतर प्रजातियों के उत्तम बीजों का प्रयोग आवश्यक है। अच्छे उत्पादन के लिए अच्छे बीज एक मूलभूत आवश्यकता है। जिसके कारण बीजों का प्रमाणीकरण आवश्यक है। इसे बीज प्रमाणन संस्थाओं के माध्यम से लागू किया जाता है। बीजों के उत्पादन और विपणन को नियंत्रित किया जाता है। डा.अरबिन्द कुमार सिंह ने किसानों से कहा कि बीज उत्पादकों को बीजों की शारीरिक और प्रजातीय शुद्धता, अंकुरण, प्रबलता, उनमें होने वाली बीमारियां, नमी की मात्रा और उत्तम बीजों की अन्य विशेषताओं के लिए होने वाले परीक्षणों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। बताया कि बीज प्रमाणीकरण किसी देश में बीजों को बेचने के लिए उनकी गुणवत्ता नियंत्रण की एक कानूनी तौर पर मंजूर प्रणाली है। मौके पर सीड्स इंस्पेक्टर डा.राकेश रौशन, डा.अरबिन्द कुमार सिंह, प्रभात कुमार वर्मा, वैज्ञानिक, डा.जेपी शर्मा, नीलम कुमारी, आरबी शर्मा, किसान दुर्गा सिंह, मनोरंजन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।