मोतिहारी
चइता के गीतों के साथ मनी रामनवमी, मेले का हुआ आयोजन,हजारों श्रद्धालुओं ने गढ़ी माई स्थान पर की पूजा अर्चना
By Deshwani | Publish Date: 25/3/2018 7:58:14 PMगढ़ी माई स्थान पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु
मोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा।
कालांतर से चले आ रहे थाना के फुलवरिया के नयका टोला स्थित गढ़ी माई स्थान पर रामनवमी के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। वहीं आयोजित भव्य मेले में चइता के गीतों से रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस बाबत समाजसेवी मुरलीधर झा ने बताया वर्षों से गढ़ी माई के इस स्थान पर यह आयोजन होता आ रहा है। जहां स्थान पर प्रतिवर्ष रामनवमी के दिन पूजा अर्चना के बाद इसके भक्त पर स्वयं देवी प्रकट होती है। जिनकी पूजा अर्चना कर सभी दिशाओं में धनधान्य खुशी व वैभव के लिए अरदास किया जाता है।
भव्य मेले का आयोजन में खासकर नयका टोला के ग्रामीण युवाओं में मुखिया अवधेश प्रसाद,पथल महतो, राजेंद्र महतो, बुनिलाल महतो, चोकट महतो, विजय महतो, नत्थू महतो, कमल प्रसाद, गया महतो, अमीरी प्रसाद सहित कई अन्य शामिल थे। मेले की चौकसी स्वयं थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने सशस्त्रबलों के साथ की। वहीं प्रखंड के कई अन्य जगहों पर भी रामनवमी के अवसर पर पूजा अर्चना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।