ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
घोड़ासहन में मनाया गया भगत सिंह का शहादत दिवस
By Deshwani | Publish Date: 23/3/2018 7:03:54 PM
घोड़ासहन में मनाया गया भगत सिंह का शहादत दिवस

घोड़ासहन। राजू सिंह

देश की आजादी के लिए भगत सिंह 18 वर्ष की उम्र में हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर भारत माता की जय कहते हुए झूल गए और देष के लिए अपना प्राण न्योछावर कर गए। यह शिक्षा दे गए कि देश के लिए हम सभी भारतवासियों को अपने प्राणों की बाजी लगा देनी चाहिए। चाहे इसके लिए हमें भगत सिंह की तरह अपने प्राण ही न्योछावर क्यों न करना पड़े। उक्त बाते शुक्रवार को भगत सिंह चौक पर उनके शहादत दिवस पर आयोजित सभा को संबोधित करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल सचिव पवन कुमार सिंह ने कही। इसके पूर्व पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा भगत सिंह की तस्वीर के साथ विरता चौक से बाजार होते हुए भगत सिंह चौक तक नगर भ्रमण किया गया। वहीं भगत सिंह चौक पर अंचल सचिव श्री सिंह, ऐनुल हक, अब्दूल सलाम के नेतृत्व में बाम मोर्चा के बैनर तले भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर किसान सभा अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, रामबाबू प्रसाद यादव, नुरूल होदा, त्रिभुवन दास, मोस्तकिमा खातून, सीता देवी, मो. आलम, राहुल कुमार, संजीव कुमार सहित दर्जनों नेता उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS