मोतिहारी
कुपोषण मिटाने के लिए जीविका दीदी ने निकाली जागरुकता रैली
By Deshwani | Publish Date: 22/3/2018 8:23:51 PMघोड़ासहन। राजू सिंह
प्रखण्ड क्षेत्र के राजवाड़ा गाँव में राजा जीविका महिला ग्राम संगठन एवं प्रीति जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने कुपोषण मिटाने के लिए अभियान चलाया। इस अभियान में जीविका दीदियों ने रैली निकाली। रैली को कदमवा पंचायत के मुखिया ओमप्रकाश यादव एवं जीविका के प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक रणजीत कुमार ने संयुक्त तौर पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी कुपोषण के खिलाफ नारा लगाते रैली को अशोक तिवारी के दरवाजे से शुरू कर ग्रामीण क्षेत्र से होते हुए मुखिया के दरवाजे पर समाप्त किया गया। इसके बाद पांच माह से बारह माह के बच्चों की माताओं को कुपोषण मिटाने से संम्बन्धित वीडियो दिखाकर जागरूक किया गया। साथ ही छः माह से पूरक आहार करने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। मौके पर बीएचएनएसआई सत्यप्रकाश द्वारा पूरक आहार के महत्व के बारे में चर्चा की गई तथा वहां उपस्थित छः माह से ऊपर के बच्चों को आहार की शुरुआत करवाई गयी। अभियान का संयोजन सीएम प्रमिला देवी एवं नगीना देवी तथा लेखापाल विजेंद्र कुमार द्वारा किया गया।