ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
विभिन्न मांगों के समर्थन में मुखिया संघ ने दिया धरना
By Deshwani | Publish Date: 21/3/2018 6:54:35 PM
विभिन्न मांगों के समर्थन में मुखिया संघ ने दिया धरना

सुगौली। शिवेश झा

अगस्त महीने में सुगौली में बाढ़ आई। भीषण बाढ़ से पूरा प्रखंड तबाह हो गया। फसल की भारी क्षति हुई। पर इसकी भरपाई को सरकार से प्राप्त अनुदान की राशि बांटने में अंचल व कृषि कार्यालय असफल रहा। प्रखंड के सोलह सौ किसान अनुदान से वंचित रह गए। उक्त बातें धरना कार्यक्रम को संबोधित करते मुखिया संघ के अध्यक्ष अंगद चौरसिया ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने सुगौली में बाढ़ से हुए फसल की क्षति का आकलन कर सात करोड़ एकहतर लाख तिरानवे हजार रुपए की राशि अनुदान बांटने हेतु भेजी। पर किसानों के बीच बांटने के बजाए आधे से अधिक की राशि सरकार को वापस भेज दी गई। इससे भी बुरा हाल बाढ़ राहत मद से मिलने वाली छह हजार की राशि से करीब ढ़ाई हजार लोग वंचित रह गए। वहीं दक्षिणी श्रीपुर मुखिया इम्तेयजुल हक़ ने कहा कि सरकारी आदेश पर बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए खाने की व्यवस्था पंचायत स्तर पर की गई। स्वयं मुख्यमंत्री ने प्रखंड के फुलवरिया तथा दक्षिणी सुगांव में चल रहे राहत कैम्प का जायजा लिया। पर अबतक इसका भुगतान नहीं हो पाया। फुलवरिया मुखिया अवधेश कुशवाहा ने कहा कि बीते करीब तीन वर्षों से प्रखंड में वृद्धावस्था पेंशन,विकलांग पेंशन आदि का वितरण लंबित है। इंदिरा आवास सहायकों के मनमानी से विकास कार्य बाधित है। उनका अविलंब स्थानांतरण किया जाय। बाढ़ से गिरे घर का अबतक नव निर्माण का आदेश नहीं मिला। जिससे लोगों में रोष है। धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया प्रभाकर मिश्र,ललितनारायण सहनी, महेश सहनी, म.अशफ़ाक़,जोखू पासवान, राजेश्वर ठाकुर, उदय कुमार यादव,हरेंद्र सहनी, प्रह्लाद मांझी सहित सभी मौजूद थे। जिसके बाद मुखिया संघ का शिष्टमंडल ने अपनी सात सूत्री मांगों से संबंधित मांग पत्र सीओ बद्री प्रसाद गुप्ता को सौंपा। इस बाबत सीओ ने बताया कि मांग पत्र को वरीय अधिकारी को भेजा जाएगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS