मोतिहारी
अग्निपीड़ित 5 परिवारों के बीच सहायता राशि वितरित
By Deshwani | Publish Date: 20/3/2018 8:18:20 PMरक्सौल। अनिल कुमार
प्रखंड क्षेत्र की हरनाही पंचायत के गोनाहा में हुई अगलगी पीड़ित 5 परिवार के लोगों के बीच सहायता राशि का वितरण किया गया। राशि का वितरण प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना सिन्हा व सीओ हेमेंद्र कुमार ने किया। बताया कि सोमवार को आग लगी थी। पीड़ित 5 चिन्हित परिवार के बीच 9800-9800 सौ के चेक की राशि का वितरण किया गया है। जिससे पीड़ित परिवार को तत्काल राहत मिल पाएगी।