मोतिहारी
निर्दलीय विवेक कुमार ने अध्यक्ष पद पर मारी बाजी,अमित बने उपाध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 19/3/2018 8:08:44 PMघोड़ासहन। राजू सिंह
स्थानीय जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज में रविवार को हुए छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विवेक कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। विवेक राजनीति शास्त्र में प्रतिष्ठा की पढाई कर रहे हैं। उन्होंने 159 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित कुमार को 88 मतों से हराया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा, जदयू और एबीवीपी समर्थित प्रत्याशी अमित कुमार चौरसिया, महासचिव के पद पर कृष्णा कुमार, संयुक्त सचिव के पद पर अनुराग कुमार एवं कोषाध्यक्ष के पद पर रंजित कुमार निर्वाचित हुए। यह छात्र संघ चुनाव बहुत ही रोचक रहा। चुनाव में छात्र राजद दो खेमे में बँट गया था। विवेक को पार्टी का समर्थन न मिलने पर उन्होंने बागी तेवर अख्तियार किया और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे। वहीं जन अधिकार छात्र परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार धनंजय कुमार का भी जोरदार प्रयास रहा। चुनाव में राजद के दो खेमे में बँटने से स्थानीय राजद नेताओं की सरगर्मी बढ़ गयी थी। उनलोगों ने राजद समर्थित उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया था मगर सफलता हाथ नहीं लगी।