मोतिहारी
किशोरी ने छेड़खानी करने वाले युवक को जेल भेजवाया
By Deshwani | Publish Date: 18/3/2018 9:35:50 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
हरसिद्धि। हरसिद्धि पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी युवक को दबोच लिया है। पुलिस का कहना है कि मुंशी बाजार की 14 वर्षीय एक किशोरी ने ताज अहमद पर आरोप लगाया था कि उसने उसके साथ छेड़खानी की है। किशोरी ने हिम्मत जुटा कर थाने में उसके विरूद्ध आवेदन दिया था। बताया था कि बीते शुक्रवार की शाम ताज मोहम्मद ने उसके साथ छेड़खानी की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ताज माेहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।