ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
श्रीराम कथा से दूर होती जीवन की समस्त व्यथा: संत छोटे मुरारी बापू
By Deshwani | Publish Date: 18/3/2018 8:54:37 PM
श्रीराम कथा से दूर होती जीवन की समस्त व्यथा: संत छोटे मुरारी बापू

 मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क

जीवन की समस्त व्यथा को दूर कर प्रभु के सम्मुख ले जाने वाली श्रीराम कथा सर्वोतक साधन है। यह साधन सत् संगति द्वारा ही साध्य है। उक्त उदगार ब्रह्मलीन योगीराज देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम में चल रहे 49वें सदगुरु महायज्ञ एवं संगीतमयी श्रीराम कथा में राजस्थान से पधारे संत छोटे मुरारी बापू ने व्यक्त किए। अयोध्या नरेश की कथा सुनाने से पहले अयोध्या नाम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वहां बहुत से योद्धा थे, इस कारण इसका नाम अयोध्या पड़ा। वहां रामराज में िकसी का वध नहीं हुआ, इसलिए अवध नाम से जाना जाता है। आज की कथा का विधिवत शुभारंभ नप मुख्य पार्षद अंजू देवी, पूर्व पार्षद रमेश गुप्ता, पार्षद अमरेन्द्र सिंह व अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। डा.टीपी सिंह, नीता शर्मा, रेणु शर्मा, मनमोहन शर्मा, चिंतामणि देवी ने माल्यार्पण कर संत का स्वागत किया। मौके पर शंभू सिकारिया, प्रमोद जैन, भोला सिकारिया, राजेश बुबना, रंजीत कुमार मौजूद थे। संचालन राम भजन ने किया। यज्ञपूजन दिवाकर द्विवेदी द्वारा किया गया। वहीं मुख्य यज्ञमान डा.जयगोविंद प्रसाद हैं।





image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS