मोतिहारी
अंबिकानगर में शिक्षक ने गले में फंदा लगा दी जान, दरंभगा के थे मूल निवासी
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2018 9:06:19 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
बंजरिया थाना के अंबिकानगर मुहल्ले में एक शिक्षक ने शुक्रवार रात्रि गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण मालूम नहीं हो सका है। मृत शिक्षक राजीव रंजन जिले के चैलाहां मध्य विद्यालय में पदस्थािपत थे। ये 2011 में शिक्षक बने थे। ये मूल रूप से दरभंगा िजले के बिरौल भांथा निवासी थे, मगर अंबिकानगर में रामचन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव के मकान मंें रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं उनके परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।