मोतिहारी
छौड़ादानों के पुरैनिया पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर यादव गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2018 7:50:15 PMछौड़ादानों। अवध किशोर सिन्हा
क्षेत्र के पुरैनिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर कुमार यादव को पुलिस ने शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत् दरपा थानाध्यक्ष रामबाबू प्र० एवं छौड़ादानों थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया। उन्हेें रविवार को मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। इसकी पुष्टि दरपा थानाध्यक्ष ने की है।