ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
मक्के की खेती कर बर्बाद हुए किसान, फसल क्षति जानने को हुई फोटोग्राफी
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2018 6:55:23 PM
मक्के की खेती कर बर्बाद हुए किसान, फसल क्षति जानने को हुई फोटोग्राफी

घोड़ासहन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क

प्रखंड क्षेत्र की लगभग सभी पंचायतों में हजारों किसानों ने मक्का की खेती की है। इनमें से कुछ किसान प्रखंड से अनुदानित बीज का उठाव कर तो कुछ ने बाजार से बीज खरीद कर खेती की। मक्का के पौधे तो अच्छे हुए बाल भी पकडे़, मगर दाना नहीं आया। हाल ही में बाढ़ से किसानों के धान की फसल बर्बाद हो गयी थी। बाढ़ का मार झेल रहे किसान अभी कर्ज तले दबे ही हैं कि दूसरी विपत्ति आन पड़ी है। इधर कई किसानों ने प्रखंड प्रशासन व स्थानीय बीज विक्रेता पर घटिया किस्म का बीज देने का आरोप लगाया है। पूरे प्रखंड क्षेत्र में मुख्य रूप से विशुनपुर व झडौखर पंचायत में मक्के की फसल अधिक प्रभावित है व बाढ़ से भी इन्हीं पंचायतों में अधिक क्षति हुई थी। वहीं फसल क्षति के आँकड़े को जानने के लिए सरकारी प्रकिया भी शुरू हो चुकी है। विशुनपुर पंचायत के टोनवा में पंचायत के कृषि सलाहकार ब्रजेश कुमार ने दर्जनों किसानों के साथ उनके खेतों में फसल का मुआयना किया। उन्होंने किसानों के साथ फसल की फोटोग्राफी भी की।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS