ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
हरसिद्धि में गैस सिलेंडर फटा, एक गाय के अलावा कोई हताहत नहीं, लगी आग से लाखों की संपत्ति जली
By Deshwani | Publish Date: 16/3/2018 11:52:37 PM
हरसिद्धि में गैस सिलेंडर फटा, एक गाय के अलावा कोई हताहत नहीं, लगी आग से लाखों की संपत्ति जली

मोतीहारी/ हरसिद्धि। आशा कुमारी।

 पूर्वी चम्पारण की कन्छेदवा पंचायत के कनछेदवा गांव में शुक्रवार की संध्या करीब चार बजे खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर में आग लग गयी और सिलेंडर फट गया। इस दुर्घटना में एक गाय जलकर घायल हो गयी है। किसी अन्य लोगों के हताहत होने की सूचना नहीं है। लिहाजा सिलेण्डर से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप घारण कर लिया और देखते ही देखते इस आग ने कई घरों को अपने आगोश में ले लिया। इसकी जद में आकर चार अन्य फूस के घर भी जल गये। इस अग्निकांड में गृहस्वामियों के नकद, अभूषण, कपड़े व अनाज सहित लाखों की सप्पत्ति जल कर राख हो गई।
   अग्निपीड़ितों में फुलेना महतो के पुत्र राजू महतो व विजय महतो शामिल है। अग्नि पीड़ित नरेश महतो ने बताया कि उनका पक्का का मकान बन रहा है। जिसमें मजदूराें को खिलाने को खाना बनाने के लिए घर की महिला गई। ज्योंही गैस खुली कि सिलेण्डर से गैस रिसाव करने लगा और आग पकड़ ली और देखते देखते आग चारो ओर फैल गयी। जिससे फूस की चार झोपड़ियां भी जलकर राख हो गयी। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीण दौड़ कर आते, तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। घर में रखी गई तीन साइकिलें, 1लाख 70 हजार नगद और एक गाय जली हुई है। जिसका इलाज चल रहा है।
 घटनास्थल पर  अंचलाधिकारी लक्ष्मण सिंह, हल्का कर्मचारी अशोक कुमार और थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पहुंच गए। सीओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जांचोपरांत प्रत्येक पीड़ितों को आपदा कोष से 9800 रुपये दिए जायेंगे। वही मुखिया पति बसंत पासवान जिप सदस्य पति मन्टू सिंह, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष नागेंद्र राम आदि लोगों ने अग्नि पीड़ितों को इंदिरा आवास देने की  मांग की है। वहीं दूसरी ओर जागापाकड पंचायत के वार्ड नंबर एक शर्मा टोला गांव के चंदेश्वर शर्मा के घर में गुरुवार की दोपहर में अचानक आग लगने से करीब 50 हजार से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। स्थानीय सरपंच बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाई जा सकी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS