ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रक्सौल में मिली अज्ञात लाश राजकुमार की थी, बनाया था वीडियो क्लिप,अवैध संबंध की महिला व पति ने मिलकर की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 16/3/2018 9:55:30 PM
रक्सौल में मिली अज्ञात लाश राजकुमार की थी, बनाया था वीडियो क्लिप,अवैध संबंध की महिला व पति ने मिलकर की हत्या

रक्सौल। अनिल कुमार।

जनवरी माह में शहर के गांधीनगर पुल के नीचे मिली लाश की शिनाख्त हो गयी है। शव चम्पापुर निवासी राजकुमार कुशवाहा का निकला। पुलिस जांच में पता चला कि अवैध संबंध के कारण इनकी हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने मोबाइल कॉल  रिकॉर्ड से छानबीन की तो चम्पापुर निवासी दीपावली देवी व उसके पति राजू साह को गिरफ्तार किया। इस दम्पति ने पुलिस के समक्ष अवैध संबंध के चलते हत्या की बात स्वीकार की।
कुशवाहा की लाश 7 जनवरी को रक्सौल में मिली। इधर मृतक की पत्नी उषा देवी ने 27 जनवरी को अपने पति कुशवाहा की गुमशुदगी की रिपोर्ट मोतिहारी कोर्ट में दर्ज कराई थी। इस परिवाद का मामला रामगढवा कोर्ट में 27 जनवरी को दर्ज हुआ।
-राजकुमार कुशवाहा चकिया में बेचते थे सब्जी
रामगढवा में दर्ज मामले के आधार पर डीएसपी एक विशेष टीम गठित की। टीम जब चकिया पहुंची। राजकुमार चकिया में सब्जी बेचते थे। दुकानों में नींबू व मिर्च लटकाने का भी काम करते थे। पुलिस को वहां पता चला कि वे 6 जनवरी के बाद चकिया नहीं पहुंचे है।
-मोबाइल सीडीआर की जांच हुई
पुलिस ने रहस्मय ढंग से गायब हुए राजकुमार के मोबाइल नम्बर की सीडीआर जांच की गयी। जांच में अंतिम का‍ॅल नम्बर चम्पापुर की दीपावली देवी का निकला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला व उसके पति राजू साह को गिरफ्तार कर लिया।
-राजकुमार ने  बनाया था अवैध संबंध वीडियो फिल्म
गिरफ्तार दम्पति ने पुलिस को स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि उन्होंने ही मिलकर राजकुमार की हत्या की और लाश को पुल के नीचे फेंक दिया। राजू साह ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी के साथ राजकुमार का अवैध संबंध हो गया था। उसने वीडियो फिल्म भी बनाया था। राजू साह ने बताया कि वीडीयो फिल्म के आधार पर राजकुमार हमेशा उसकी पत्नी को ब्लैक मेल करता था। हत्या की रात भी उसने उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाने को बाध्य कर रहा था। इससे मुक्ति पाने के लिए ही राजू व उसकी पत्नी ने मिलकर राजकुमार की हत्या कर दी। गिरफ्तार दम्पति को जेल भेज दिया गया।  उक्त हत्या काण्ड के उद्भेदन में हैैरैया थाना प्रभारी कुमार रौशन व रामगढ़वा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी राकेश कुमार ने रक्सौल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने इस हत्या कांड पर से पर्दा हटाया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS