मोतिहारी
शिक्षक पर फायरिंग मामले में एक धराया, कांड में प्रयुक्त बाइक बरामद
By Deshwani | Publish Date: 13/3/2018 7:16:49 PMरक्सौल। अनिल कुमार
रक्सौल रेल पुलिस ने हरपुर और आदापुर थाना के साथ कचुरवारी गांव में सोमवार को छापेमारी कर आरिफ खां को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति पर चैन साह शिक्षक पर फायरिंग करनेवाले आरोपितों पर भगाकर ले जाने का आरोप है। बीते 16 फरवरी को नेक महम्मद और भोला पंडित ने आदापुर स्टेशन पर मॉर्निंग वॉक करते समय फायरिंग की थी, जिसमें चैन साह बुरी तरह घायल हुए थे। इस घटना को लेकर रक्सौल रेल थाना में काण्ड संख्या 5/2018 दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरिफ घर पर रह रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली कांड में इस्तेमाल मोटरसाइकिल के साथ आरिफ खां गिरफ्तार कर लिया गया।